सावन में 500 पौधे लगाएगा लायन्स क्लब सिरसा अमर—स्वामी रमेश साहुवाला II
सावन में 500 पौधे लगाएगा लायन्स क्लब सिरसा अमर—स्वामी रमेश साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जीवन का आधार प्रकृति हैं और प्रकृति का आधार पेड़-पौधे हैं तथा आज प्रदूषण गलोबल वार्मिंग और जंगलों के कटने की वजह से धरती का संतुलन बिगड़ रहा हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए क्योंकि धरती बचेगी तभी जीवन बचेगा। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कंगनपुर रोड़, चतरगढ़ पट्टी, कोर्ट कालोनी में क्लब द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें सबसे बड़ा फायदा शुद्ध हवा मिलने से हैं क्योंकि पेड़ दिन में कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेते है और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम जो पौधा लगाएंगे, बीस साल बाद वो बड़ा पेड़ बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को छाया, फल और साफ एवं शुद्ध हवा देंगे। श्री साहुवाला ने कहा कि पौधा रोपण कोई एक दिन का काम नहीं हैं, बल्कि हमें अपनी आदम बनाना पडे़गा। जब भी भारत सरकार का यह नारा एक पेड़ मॉं के नाम, पूरा हो सकेगा। इसलिए हर नागरिक को साल में पॉंच पौधे जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गरमी भी पेड़ों से कम होती हैं क्योंकि पेड़ छाया देते हैं और पानी छोड़कर वातावरण को ठण्डा रखते हैं इसलिए जहॉं ज्यादा पेड़-पौधे होंगे वहॉं तापमान सामान्य से कम होगा। श्री सुभाष बैनीवाल ने कहा कि पेड़ बादलों को खींचते हैं तथा जंगल वाले इलाकों में समय पर बारिश होती हैं तब पेड़ों की जडे़ जमीन में पानी रोकती हैं जिससे भूजल का स्तर बना रहता हैं और बाढ़, सूखा दोनो का खतरा कर होता हैं। उन्होंने कहा कि फल, दवा, लकड़ी, शहद, रबर, कागज, सब कुछ पेड़ों से मिलता हैं तथा ग्रामीण इलाकों में लाखों लोगो की रोजी-रोटी सीधे जंगल और बागवानी से ही चलती हैं। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने संकल्प लिया कि हम इस सावन के महीनें में 500 पौधे पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाएंगे। इस अवसर पर विजय गोयल, भिन्डर, संदीप कुमार,, सुभाष बिशनोई, नीलम साहुवाला, रमेश साहुवाला, संजीव कुमार, प्रणव, अमर, रितुन, तेजस उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry




