मांगों को लेकर सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मचारी, अनिल विज से 15 दिन में समाधान का वादा II
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मचारी, अनिल विज से 15 दिन में समाधान का वादा II

अंबाला-(राहुल जाखड़):-हरियाणा रोडवेज यूनियन ने सांझा मोर्चे ने परिवहन मंत्री अनिल विज के निवास का घेराव किया, इससे पहले पूरे हरियाणा से आए रोडवेज कर्मचारी बस स्टैंड के पास इकट्ठा हुए और वहां से हाथों में बैनर लेकर मंत्री अनिल विज की कोठी की तरफ निकल पड़े लेकिन उससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल जी के निवास पर सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी बेरिकेडिंग की है, लेकिन यूनियन रोडवेज कर्मचारी इतनी ज्यादा संख्या में थे कि उन्होंने चंद मिनटों में सभी बैरिकेट उखाड़ फेंके और आगे बढ़ने लगे लेकिन शास्त्री कॉलोनी का गेट बंद होने के कारण वें अंदर नहीं जा पाए। कर्मचारी गेट पर ही डट गए और जमकर नारेबाजी की। आखिरकार मंत्री अनिल विज ने बाहर आकर उनका ज्ञापन लिया और उन्हें 15 दिन का क्या समय देकर उनका प्रोटेस्ट समाप्त करवाया !
लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन धरना प्रदर्शन करती रही है,लेकिन अभी तक इनकी मांगे पूरी नहीं हुई हरियाणा में अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने से यूनियन को पूरी उम्मीद हो गई थी कि उनकी मांगे जल्द पूरी हो जाएगी ! लेकिन अपनी मांगों को लेकर आज फिर यूनियन सड़कों पर उतर आई और पूरे हरियाणा से अंबाला छावनी बस स्टैंड पर इकट्ठे होकर हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे बैनर लेकर सड़क मार्ग से अनिल विज की कोठी की तरफ निकल पड़े और सरकार विरोधी नारे लगाते रहे ! अनिल विज के निवास पहुंचने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बैरिकेट लगाए थे साथ ही सुरक्षा बल भी मौजूद थे, लेकिन यूनियन के सदस्य अधिक होने के कारण कुछ ही समय में रोडवेज कर्मचारियों ने वह बैरिकेट उखाड़ फेंके ! कुछ समय बाद मंत्री अनिल विज बाहर आए और यूनियन से ज्ञापन लिया, ज्ञापन लेकर विज ने कहा कि मैं आपको 15 दिन के अंदर बुलाऊंगा ! ज्ञापन देने के बाद यूनियन नेताओं ने कहा कि हालांकि अनिल विज ने उनसे ज्ञापन ले लिया है लेकिन उन्होंने इसमें कोई डेट नहीं दी है इसलिए वह इससे संतुष्ट तो नहीं है लेकिन उन्होंने जो 15 दिन का समय लिया है हम उसका इंतजार करेंगे 5 सितंबर को संघर्ष दिवस के रूप में मनाते हैं अगर 15 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो उसे दिन एक दिन का पूरे हरियाणा में चक्का जाम करेंगें l @newstodayhry #newstodayhry



