Haryana
Trending

SP सिद्धांत जैन बोले— पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का डर बढ़ा II

SP सिद्धांत जैन बोले— पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का डर बढ़ा II

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हिसार पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त की गई।इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए। साथ ही लोगों को साइबर अपराध, नशा, यातायात नियमों तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। पुलिस की लगातार मौजूदगी से अपराधियों में कानून का भय बना रहता है तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में नियमित रूप से पैदल गश्त, नाकाबंदी, वाहन जांच और रात्रि गश्त जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें। आपकी सतर्कता और पुलिस का सहयोग मिलकर जिले को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button