Haryana
Trending

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग: तीसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, एमएसजी भारतीय खेल गांव की विश्वस्तरीय सुविधाओं ने जीता दिल ll

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग: तीसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, एमएसजी भारतीय खेल गांव की विश्वस्तरीय सुविधाओं ने जीता दिल ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-एमएसजी भारतीय खेल गांव के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की ओर से आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 लड़कों के वर्ग की स्विमिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों की कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी भोजन, पेयजल, बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर प्रबंध किया गया है, जिसकी सभी ने सराहना की। सोमवार सुबह के सत्र में सिरसा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि रविवार शाम के सत्र में डीएसपी मुख्यालय सुखवीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। डेरा सच्चा सौदा के शिक्षण संस्थानों ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का बुनियादी ढांचा तैयार किया है, जो सिरसा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
डीएसपी सुखवीर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने इस स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डेरा सच्चा सौदा और शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन की सराहना की। अंत में दोनों मुख्य अतिथियों को टोकन आॅफ लव देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां, स्पोर्ट्स हेड कोच डॉ. नवजीत भुल्लर, प्रबंधन समिति सदस्य रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, डॉ. आर.के. चौहान सहित अनेक संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहेl

  • 400 मीटर फ्री स्टाइल में इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
    सोमवार सुबह के सत्र में अंडर-14 आयु वर्ग की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में फरीदाबाद के उज्ज्वल यादव ने 5 मिनट 07 सेकंड 83 मिलीसेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। बहादुरगढ़ के मयंक यादव ने 5 मिनट 26 सेकंड 27 मिलीसेकंड के साथ दूसरा तथा गुरुग्राम के पूर्व डबास ने 5 मिनट 26 सेकंड 98 मिलीसेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में बहादुरगढ़ के रोहित लाठर ने 4 मिनट 39 सेकंड 19 मिलीसेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। फिरोजपुर के निकुंज बहल ने 4 मिनट 40 सेकंड 45 मिलीसेकंड के साथ दूसरा तथा पानीपत के देवेश खर्ब ने 4 मिनट 42 सेकंड 77 मिलीसेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में फरीदाबाद के दर्श सिंह ने 4 मिनट 40 सेकंड 93 मिलीसेकंड का समय लेकर पहला, पठानकोट के विनायका महाजन ने 4 मिनट 44 सेकंड 11 मिलीसेकंड के साथ दूसरा तथा फरीदाबाद के उदित मलिक ने 5 मिनट 15 सेकंड 78 मिलीसेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • विश्वस्तरीय सुविधाओं की सीबीएसई आॅब्जर्वर ने की सराहना
    सीबीएसई आॅब्जर्वर एवं डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गार्गी ने एमएसजी भारतीय खेल गांव की व्यवस्थाओं को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में टच पैड तकनीक का उपयोग हो रहा है, जिससे परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ मिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों व अभिभावकों के लिए की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, विश्वस्तरीय खेल ढांचे और जल्द बनने वाले 50 मीटर आॅल वेदर स्विमिंग पूल की भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button