Haryana
Trending

विश्व हिंदू परिषद ने राकेश कटारिया को सौंपी सिरसा जिलाध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ll

विश्व हिंदू परिषद ने राकेश कटारिया को सौंपी सिरसा जिलाध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सिरसा जिला के उप प्रधान राकेश कटारिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला अध्यक्ष बनाया है। उनकी इस नियुक्ति पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राकेश कटारिया को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा गत दिवस करनाल में हुई विहिप की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में की गई। विहिप के प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चिलाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही जिलों की कार्यकारिणी में नए सदस्यों को नियुक्त किया गया। राकेश कटारिया की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा रंजीत सिंह साहुवाला को जिला सह मंत्री बनाया गया है। इसी कड़ी में पंकज सैन को बजरंग दल का जिला संयोजक तथा बिंदू जी को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका बनाया गया है। बैठक में प्रांत मंत्री यशवंत सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वरुण कुमार, प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उधर जैसे ही सिरसा में विहिप के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि राकेश कटारिया को जिलाध्यक्ष बना दिया है, उसी दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। सिरसा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कटारिया का स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। जिलाध्यक्ष बनने पर कटारिया ने कहा कि वे पूर्व की तरह विहिप के लिए काम करते रहेंगे। सभी सदस्यों के सहयोग से हिंदू धर्म की रक्षा तथा प्रचार-प्रसार के लिए जो भी संभव होगा, करेंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि सिरसा में जो भी बांग्लादेशी रह रहे हैं, उसकी पहचान व जांच की जाए। इस बारे में उन्होंने जल्द ही जिला प्रशासन से मिलने की बात कही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button