अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र: डा. इंद्र गोयल।।
अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र: डा. इंद्र गोयल।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल के नेतृत्व में लाला जगन्नाथ जैन हाई स्कूल, सिरसा में विद्यालय को 8 पंखे भेंट किए गए। इस सेवा कार्य में फकीर चन्द बंसल, राजीव बंसल एवं अनिल बंसल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. इंद्र गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय का सदुपयोग, निरंतर अध्ययन, अच्छे संस्कार तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निमार्ता है, इसलिए प्रत्येक छात्र को अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय महासचिव आकाश सेन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि समय का पालन करना तथा अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय के अध्यक्ष ललित जैन ने अखिल भारतीय सेवा संघ एवं सभी सहयोगियों का इस जनहितकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। राजीव बंसल ने कहा कि विद्यालयों को पंखे उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शाखा सचिव अशोक चाचान तथा अशोक अरोड़ा ने अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी और सभी से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु मल्होत्रा ने आए हुए सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ भविष्य में भी विद्यालय में समय-समय पर आकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करता रहेगा, जिससे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




