समाधान शिविर में SDM मोहित कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ll
समाधान शिविर में SDM मोहित कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ll

ओढ़ां (अशोक गर्ग):-खंड ओढ़ां के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चोरमार खेड़ा के मुख्य शिक्षक बलबीर लूना की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर क्लस्टर हेड बंसी प्राचार्य मिठड़ी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोरमार के प्राचार्य वलविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को बलवीर लूना ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मुख्य शिक्षक बलवीर लूना ने सभी स्टाफ सदस्यों, गैर शिक्षण स्टाफ को विशेष उपहार दिया और स्कूल को एक कूलर भेंट किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य वलविंटर सिंह जाटाना ने बलबीर लूना के कार्यकाल और उनके शिक्षा के प्रति योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि लूना ने अपने 38 वर्ष के सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया है, जो आने वाले शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने बलबीर लूना को उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
विदाई की बेला पर भावुक होते हुए सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक बलबीर लूना ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ, ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों से मुझे हमेशा भरपूर सहयोग मिला। इसी टीम वर्क की बदौलत मैं बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे पाया।
इस मौके पर मौजूद दोनों स्कूलो का स्टाफ और एसएमसी कमेटी के प्रधान व ग्रामीणों ने बलबीर लूना व परिवार के सदस्यों को उपहार और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान पूरा माहौल काफी भावुक नजर आया और सभी ने लूना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त केसरा राम लूना, कृष्ण कुमार पंचायत समिति सदस्य, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जगतार सिंह, उनकी बेटी, दामाद व रिश्तेदार उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




