Haryana
Trending

अंबाला में अनिल विज ने किया पौधारोपण,बोले-पौधे लगाना ही नहीं,बचाना भी जरूरी ll

अंबाला में अनिल विज ने किया पौधारोपण,बोले-पौधे लगाना ही नहीं,बचाना भी जरूरी ll

अम्बाला-(राहुल जाखड़):-अंबाला में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए की गई।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में दिए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ केवल अपनी मां के नाम एक पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति अपना कर्तव्य निभाना भी है। धरती मां ने हमें पानी, शुद्ध वातावरण, भोजन और ऑक्सीजन जैसी अनमोल सौगातें दी हैं, इसलिए उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अनिल विज ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में अपनी रिपोर्ट में केवल लगाए गए पौधों की संख्या न लिखें, बल्कि यह भी बताएं कि कितने पौधों को सुरक्षित बचाया गया। उन्होंने कहा कि पेड़ ही इस धरती के असली मालिक हैं, लेकिन लगातार पेड़ों की कटाई के कारण उनकी संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button