Haryana
Trending

सीआईए हिसार ने 1 किलो 160 ग्राम अफीम कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार ll

सीआईए हिसार ने 1 किलो 160 ग्राम अफीम कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 160 ग्राम अफीम एवं एक टाटा टियागो कार सहित गिरफ्तार किया है।
सीआईए हिसार प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक विजय सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के संबंध में हरिकोट बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कार में बैठा हुआ अवैध मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत कार्रवाई की और टाटा टियागो कार में बैठे युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 160 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी राहुल पुत्र सुभाष निवासी गांव मंगाली सुरतिया को गिरफ्तार कर लिया तथा मादक पदार्थ एवं कार को कब्जे में ले लिया।आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद नगर में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे अफीम के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क, अन्य तस्करों की संलिप्तता तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button