सिरसा पुलिस के 7 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, डीएसपी राजबीर सिंह ने किया सम्मानित ll
सिरसा पुलिस के 7 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, डीएसपी राजबीर सिंह ने किया सम्मानित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिला पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी राजबीर सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।डीएसपी राजबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। पुलिसकर्मी सर्दी, गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाकर आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने निजी सुख-दुख से ऊपर उठकर समाज और विभाग के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि जिस समर्पण और ईमानदारी से उन्होंने विभाग में सेवाएं दी हैं, उसी भावना के साथ सामाजिक जीवन में भी सक्रिय रहकर समाजहित के कार्यों में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जहां भी ड्यूटी मिले, वहां अपनी कार्यशैली से ऐसी पहचान बनानी चाहिए कि लोग लंबे समय तक उसे याद रखें।समारोह में ई/उप निरीक्षक प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, बलवंत सिंह, सुभाष चंद्र, बृजलाल, सुभाष चंद्र तथा ईएचसी मोहर लाल को सम्मानित किया गया। डीएसपी ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने अपनी ईमानदार कार्यशैली से विभाग का मान बढ़ाया है। इस मौके पर डीएसपी सुखबीर सिंह जिला कल्याण निरीक्षक बलराज सिंह, लाइन अफसर इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




