Haryana
Trending

डबवाली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक सहित आरोपी काबू ll

डबवाली पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक सहित आरोपी काबू ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी एवं चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एवीटी/स्पेशल स्टाफ डबवाली प्रभारी उप नि. राजेश कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राजस्थान से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित आरोपी राजविन्दर सिंह को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एवीटी/स्पेशल स्टाफ डबवाली की टीम संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों पर निगरानी के लिए रामबाग फाटक मंडी डबवाली पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को काबू किया । जो पुलिस टीम द्वारा वाहन संबंधी जरूरी कागजात मांगने पर मोटरसाइकिल चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका । जो वाहन के इंजन एवं चेसिस नंबरों का सत्यापन करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल मार्का हीरो स्पलेंडर न. RJ 31 ST 1323 थाना टीब्बी, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) क्षेत्र से चोरी की गई थी ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 7 हजार रुपये में आरोपी संदीप उर्फ सीपू से खरीदी थी, जो फिलहाल जेल में बंद है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। । इस संबंध में थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा संभावित नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके। मामले की जांच जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी पुराने वाहन को खरीदने से पहले उसके पंजीकरण प्रमाण-पत्र, इंजन व चेसिस नंबर तथा स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button