एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई 6 साल से फरार 3 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार ll
एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई 6 साल से फरार 3 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में उद्घोषित अपराधियों (पी.ओ.) एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल हिसार ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2020 से फरार तीन उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को रेवाड़ी जिले में उनके अलग-अलग ठिकानों पर देर रात दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल नि.जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रेवाड़ी जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन पी.ओ. को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधियों की पहचान देशराज उर्फ देसू पुत्र सरदारा निवासी गांव रामपुरा, जिला रेवाड़ी, सुरेश पुत्र धर्मवीर निवासी गांव मूंदी, जिला रेवाड़ी तथा विनोद पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव लुहाना, जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है।
उन्होने बताया कि आरोपी देशराज उर्फ देसू थाना शहर हिसार में दर्ज मुकदमा नंबर 283/2020 में धारा 174-ए भारतीय दंड संहिता के तहत वर्ष 2020 से उद्घोषित अपराधी घोषित था। इसी प्रकार आरोपी सुरेश थाना एचटीएम हिसार में दर्ज मुकदमा नंबर 442/2020 तथा आरोपी विनोद थाना अर्बन एस्टेट हिसार में दर्ज मुकदमा नंबर 183/2020 में धारा 174-ए भारतीय दंड संहिता के तहत वर्ष 2020 से उद्घोषित अपराधी चल रहे थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस कानून से बचने की कोशिश करने वाले फरार आरोपियों एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून से भागने वाले अपराधियों के लिए हिसार पुलिस की पकड़ से बच पाना संभव नहीं है तथा ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




