जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में द आर्यन स्कूल का शानदार प्रदर्शन ll
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में द आर्यन स्कूल का शानदार प्रदर्शन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में द आर्यन स्कूल की छात्राओं रूबानी व आरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसीपल श्वेता महेश्वरी ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में रूबानी ने 100 मी. फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान, 50 मी. फ्रीस्टाइल में दूसरा स्थान व 50 मी. बेक स्ट्रोक में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आरोही ने 50 मी बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पदक विजेता छात्राओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल डायरेक्टर अनिल गोयल ने पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ स्वीमिंग कोच कुसुम को बधाई देते हुए कहा कि द आर्यन स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को पारंगत बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खेल संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिसका परिणाम बच्चों द्वारा राष्टÑीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के तौर पर साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हैं। अनिल गोयल खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। स्कूल प्रबंधन का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को पारंगत बनाया जाए, ताकि वे खेलों में भी अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें। इस मौके पर डायरेक्टर चारू गोयल, राकेश गोयल व एडमिनिस्ट्रेटर मीनू सभ्रवाल भी मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry




