मंदिर दानपात्र चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पहले दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार ll
मंदिर दानपात्र चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पहले दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक बरवाला के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने मंदिर दानपात्र चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस संबंध में थाना बरवाला से ASI मागें राम खौड ने बताया कि दिनांक 10 जून 2026 को शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र सतबीर निवासी वार्ड नं. 07, राजधानी कॉलोनी, बरवाला ने थाना बरवाला में शिकायत दी थी कि उनकी कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दानपात्र चोरी कर लिया गया, जिसमें लगभग 15 से 20 हजार रुपये की नकदी थी। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान थाना बरवाला पुलिस ने पहले आरोपी गौरव उर्फ घोली तथा हरविन्द्र उर्फ पोम्प, निवासी वार्ड नं. 5, बरवाला को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की गहन विवेचना एवं लगातार की गई कार्रवाई के दौरान अब पुलिस ने तीसरे आरोपी सचिन पुत्र बलवान निवासी गांव नंगथला, जिला हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




