Haryana
Trending

मित्रता दिवस पर बेटियों का सम्मान, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश:-स्वामी रमेश साहुवाला ll

मित्रता दिवस पर बेटियों का सम्मान, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश:-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-मित्रता ईश्वर का दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा हैं जिसमें पैदा, पद, सम्पदा, उंच-नीच, जाति-पाति, छोटा-बड़ा का कोई महत्त्व नहीं होता क्योंकि मित्रता का रिश्ता सबसे प्यारा होता हैं जो सुख-दुख में साथ देता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग सोच के लोग मित्र बनते हैं तो समाज में प्रेम और भाई-चारा बढ़ता हैं तथा जब हम उदास होते हैं तब मित्र हमें हिम्मत देता हैं और आज की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में तनाव से मुक्त करता हैं।
श्री साहुवाला ने कहा की संयुक्त राष्ट्र ने मित्रता दिवस को विश्व शांति और एकता के लिए जरूरी माना हैं जब लोग एक-दूसरे के मित्र बनेंगे तो युद्ध, नफरत और भेदभाव अपने आप कम होगा। उन्होंने कहा कि मित्रता से हमें अतिरिक्त ऊर्जा मिलती हैं तथा यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं तथा यह हमारे जीवन को समृद्ध बनाती हैं और यह हमें अपने बारे में बेहतर बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि हमारा दोस्त अच्छा व्यवहार करने की प्रेरणा देते हैं तथा मुश्किल समय में भावनात्मक सहारा देते हैं और तनाव से बचाते हैं तथा हमें खुश रहने में मदद करते है। उन्होंने कहा कि दोस्ती से हमारे समाज में मजबूत सामाजिक सम्बन्ध बनते हैं तथा हमारे अकेलेपन की भावना समाप्त होती है तथा इससे आयु भी लम्बी होती है। उन्होंने कहा कि दोस्ती हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने में मदद करता हैं तथा हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है।
उन्होंने कहा कि अच्छा दोस्त हमारी चिंता को दूर कर देता हैं और अगर हम मुश्किल दौर में हो तो वह उसमें मदद करके उससे बाहर निकाल देता हैं तथा वह हमें भावनात्मक सहारा और सहानुभूति दिलाता हैं जिससे हमें हौसला मिलता है और हमारे भीतर आत्मविश्वास आता है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में कभी-ना-कभी आत्मसंदेह और असुरक्षा की भावना आती हैं जिसमें दोस्त उसका साथ देकर उसका आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने कहा कि जब आप ऐसे लोगों के साथ मित्रता को प्राथमिकता देते है जो अपना समय देने में उदार हो, दूसरों की मदद करते हो तो आपके स्वयं के जीवन में उन मूल्यों को विकसित करने से सम्बन्ध अधिक होती है इसलिए हमें अपने जीवन में अच्छे दोस्त बनाने चाहिए ताकि हमारे जीवन में खुशी,समृद्धि और कुशलता एवं सुकुन आ सकें। इससे पूर्व भावना राजपूत एवं पायल ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया  और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता निभाने का वायदा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने बेटियों को मित्रता दिवस पर सम्मानित किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button