Haryana
Trending

पलवल से नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को दिलाई शपथ ll

पलवल से नशे के खिलाफ बड़ा संकल्प, मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को दिलाई शपथ ll

पलवल-(निकुंज गर्ग):-पलवल जिला पलवल के गांव दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल राज्य के जिला नादिया से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। जिसमें देश के युवाओं से जन भागीदारी की भावना के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक जन आंदोलन का नेतृत्व करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आग्रह किया है कि नशा मुक्त भारत बनाना है। अगर कोई साथी नशे से ग्रस्त है तो उसे भी नशे के दलदल से बाहर लेकर आए। ताकि समाज की मुख्य धारा से जुडक़र समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पलवल जिला के हजारों युवाओं ने नशे से दूर रहनेे का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा नशे से दूर रहेगा तो हमारा समाज व परिवार भी स्वस्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्देशित करने के लिए देश भर में युवाओं के नेतृत्व में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उन्होनें बताया कि इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जन भागीदारी को बढ़ावा देकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा नागरिकों को एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। इस अभियान में एमवाई भारत स्वयं सेवकों, एमवाई भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक संघों और आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे यह देश में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन जाएगा। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ावों पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के युवाओं और सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने और इस ऐतिहासिक आंदोलन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक आंदोलन का निर्माण करना है जो व्यक्तियों को नशे की लत को त्यागने और एक स्वस्थ, मजबूत और अधिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button