लायन्स क्लब सिरसा अमर की मेहंदी प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा :-स्वामी रमेश साहुवाला ll
लायन्स क्लब सिरसा अमर की मेहंदी प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारत की संस्कृति रंग, संगीत और सुंदरता से भरी हुई हैं तथा हमारी हर खुशी का एक प्रतीक होता हैं और मेहन्दी उन्हीं प्रतीकों में से सबसे सुन्दर है। इसलिए मेहन्दी हाथों और पैरों पर लगाना सिर्फ सजावट नहीं बल्कि प्यार, शुभता और परम्परा का प्रतीक हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने श्रावण मास में क्लब द्वारा आयोजित मेहन्दी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेहन्दी प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और आधुनिक सोच का सुन्दर मेल हैं तथा यह हमें रचनात्मक बनाती हैं, धैर्य सिखाती हैं और अपनी पहचान बनाने का मौका देती हैं।
श्री साहुवाला ने कहा कि प्राचीन काल से ही मेहन्दी को सुहाग और सौभाग्य का चिन्ह माना जाता रहा हैं तथा कोई भी त्यौहार मेहन्दी के बिना अधूरे लगते हैं। उन्होंने कहा कि मेहन्दी से कला का विकास होता हैं, आत्म विश्वास बढ़ता है, सांस्कृतिक जुड़ाव होता हैं तथा रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि मेहन्दी केवल हाथों की शोभा नहीं बढ़ाती बल्कि यह हमारी संस्कृति की खुशबु भी फैलाती हैं तथा मेहन्दी प्रतियोगिता उसी खुशबु को मंच देती हैं। उन्होंने कहा कि मेहन्दी की ठण्डक गर्मियों में राहत देती हैं और इसके औषधिय गुण भी होते हैं तथा इस प्रतियोगिता का उद्देशय बेटियों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को सामने लाना हैं। इस अवसर पर बेटियों ने अरबी, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी व अन्य मेहन्दी लगाई तथा मेहन्दी लगाने वाली सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काजल सैनी, दीपा, प्रियांशी, ममता, सुनीता, कुसुम, सुशीला उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




