कच्चे कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, पक्का करने की मांग पर सरकार को चेतावनी ||
कच्चे कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, पक्का करने की मांग पर सरकार को चेतावनी ||

फतेहाबाद-(सुनील कुमार):-कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी आज लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन के एक ज्ञापन डीसी के माध्यम से सीएम को भेजा । कर्मचारी नेताओ ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों कच्चे कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन वे आज भी अपने हक और नियमितीकरण से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर नियमितीकरण नीतियां बनाई गई हैं। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि वर्ष में 240 दिन सेवा के आधार पर 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले सभी पात्र कर्मचारियों व शिक्षकों को नियमित किया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को समाप्त कर इसके तहत लगे कर्मचारियों को संबंधित विभागों में समायोजित कर पक्का किया जाए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी कच्चे कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते, चिकित्सा सुविधा, एलटीसी, पेंशन व ग्रेच्युटी दी जाए। प्रक्रिया पूरी होने तक किसी कर्मचारी को नौकरी से न निकाला जाए तथा सभी नियमित कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। राज्य की जनसंख्या के अनुपात में 12 लाख नए नियमित पदों का सृजन कर पारदर्शी भर्ती की जाए और आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। @newstodayhry #newstodayhry



