Haryana
Trending

हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने स्कूल, गांव और विश्वविद्यालय में चलाया व्यापक जागरूकता अभियान, 25 नशा पीड़ितों को दवा व काउंसलिंग उपलब्ध कराई।।

हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने स्कूल, गांव और विश्वविद्यालय में चलाया व्यापक जागरूकता अभियान, 25 नशा पीड़ितों को दवा व काउंसलिंग उपलब्ध कराई।।

हिसार-(अमित कुमार):- लिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सीसवाल, आदमपुर पश्चिमी पाना तथा हिसार शहर स्थित श्री गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान गांव सीसवाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 110 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं खेलों में रुचि बढ़ाने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा बिश्नोई एवं विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
नशा मुक्ति टीम ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों, वार्ड निवासियों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया। टीम ने लोगों को अपने बच्चों को नशे से दूर रखने, नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने तथा नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अभियान के दौरान जिले में 03 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त 17 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा 08 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार उपचार एवं दवा दिलवाई गई। इस प्रकार कुल 25 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग भी करवाई गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे के शिकार लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की ओर लौटाना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है या कोई नशा तस्करी में संलिप्त है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही “नशामुक्त हिसार” के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button