14 किलो 290 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित युवक काबू ll
14 किलो 290 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित युवक काबू ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑप्रेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को लाखों रुपए 14 किलो 290 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुरिया में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को गांव सुल्तानपुरिया की तरफ से बाइक सवार दो नौजवान युवक बाइक पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 14 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जोगिंद्र सिंह व सोहन सिंह उर्फ सोहनी पुत्र बलवंत सिंह निवासियान ढाणी सुल्तानपुरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry @newstodayhry




