ऑपरेशन ट्रैक डाउन: 10 दिन में 21 मामले दर्ज, 27 नशा तस्करों समेत 33 वांछित गिरफ्तार :-एसपी दीपक सहारन ll
ऑपरेशन ट्रैक डाउन: 10 दिन में 21 मामले दर्ज, 27 नशा तस्करों समेत 33 वांछित गिरफ्तार :-एसपी दीपक सहारन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सिरसा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत सिरसा पुलिस ने पिछले 10 दिनों में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है । पुलिस ने इस दौरान नशा तस्करी के 21 मामले दर्ज कर 27 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, छीना-झपटी व अन्य संगीन मामलों में भी 33 वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के निर्देशानुसार अभियान लगातार जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन को सुरक्षित माहौल देना है। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वांछित व आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर आपराधिक के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है । इसी कड़ी के तहत सिरसा पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार उनके कब्जे से एक लाख 80 हजार रुपये की राशि बरामद की गई। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी ने बताया कि संगीन अपराधों में संलिप्त दो आरोपितों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जबकि पूर्व में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर भी पुलिस लगातार नजर रख रही है। पुलिस की टीमें वांछित अपराधियों, फरार बदमाशों और आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं । नशे की कमाई से बनाई संपत्ति पर भी नजर एसपी दीपक सहारन ने कहा कि नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ पुलिस अब उनकी नशे की काली कमाई से अर्जित संपत्ति का ब्यौरा भी जुटा रही है। नशा तस्करों की संपत्ति चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन की मदद से इन संपत्तियों को जब्त करवाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। नशा तस्करों की सूचना देने में न डरें – एसपी ने कहा कि लोग नशा तस्करों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी नशा तस्कर से डरने की जरूरत नहीं है। अपने बच्चों और समाज को नशे से बचाने के लिए लोग आगे आएं और पुलिस को सूचना दें। @newstodayhry #newstodayhry




