ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।
ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 5,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ संजू पुत्र सुभाष, निवासी मौखरा, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन, जिला हिसार में FIR संख्या 531/2023, धारा 307 IPC एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा वांछित, उद्घोषित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार प्रयासरत हैं और ऐसे अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच एवं पूछताछ के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




