Haryana
Trending

सालासर धाम में मनाया अश्वनी बंसल का जन्मदिन, गोबिंद कांडा ने दी शुभकामनाएं ll

सालासर धाम में मनाया अश्वनी बंसल का जन्मदिन, गोबिंद कांडा ने दी शुभकामनाएं ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से महासचिव अश्वनी बंसल का जन्मदिन सालासर धाम मंदिर में धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी ने मिलकर पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा और अश्वनी बंसल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि अश्वनी बंसल अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लगातार सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से गोबिंद कांडा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार कंवलजीत सिंह, पुरूषोतम गोयल, रामकृष्ण गोयल, संदीप मिढ़ा, भीम सिंगला, नरेश जिंदल, देवेंद्र डागा, अमित गाबा, प्रेम गुप्ता, नरेश जिंदल नीटू, प्रवीण महिपाल, सुरेश गोयल, हेमंत गुप्ता, हीरा लाल गर्ग, अंकित कनोडिया, राजकुमार चावला, अशोक सेठी, सुभाष गुप्ता, व्यापारीगण व संरक्षक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा केदार पाहवा, गोपाल सर्राफ प्रधान सालासर मंदिर, चंद्रयश जैन, अंजनी कनोडिया, आनंद बियाणी, जयप्रकाश भोलूसरिया, राजकरण भाटिया, कृष्ण गुप्ता, सुरेश गोयल, अनिल ग्रोवर, सुमित गुप्ता, रमेश ग्रोवर, सतीश गोयल, संजय गोयल, जोगेंद्र नागपाल, अनिल सर्राफ, सुधीर ललित, नवदीश गर्ग, राजेश मित्तल, वेद प्रकाश गर्ग, राजकुमार सिंगला, लायन सुनील बत्रा ने उन्हें बधाई दी और स्वस्थ व दीघार्यु जीवन की कामना की।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button