सिरसा में कांग्रेस नेता के पोते की हत्या।।
सिरसा में कांग्रेस नेता के पोते की हत्या।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):-हरियाणा के सिरसा जिले के रोड़ी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव झोरड़ रोही में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट पीट कर एंव तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान: 42 वर्षीय कुलबीर सिंह उर्फ निक्का गिल पुत्र सुरेंद्र सिंह के तौर में हुई है।पूर्व में संयुक्त परिवार में
मृतक के दादा भाई
पोहला सिंह गिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, जो पहले गांव के सरपंच रह चुके हैं और वर्तमान में ब्लॉक समिति मेंबर हैं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पोहला सिंह गिल का गांव में पहले से विवाद चल रहा था। करीब 8 साल पहले गांव के ही गंगा सिंह के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें गांव झोरड़रोही से थिराज रोड़ पर झगड़े में गंगा सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पोहला सिंह सहित कुलवीर गिल ऊर्फ निक्का सिंह समेत 5 लोगों को नामजद किया गया था और इसी मामले में निक्का गिल जेल गया था। बताया जा रहा है कि निक्का गिल कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर गांव झोरड़रोही में आया हुआ था। शुक्रवार रात को निक्का गिल अपने भाई रणधीर सिंह गिल और भतीजे जगदीप सिंह गिल के साथ खेतों में फसल को सिंचाई करने के लिए जा रहा था। गांव के बस अड्डे के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने तीनों को घेर लिया और लाठी-डंडों पीटने व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलबीर उर्फ निक्का गिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई और भतीजे का इलाज जारी है।सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम व रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर एंगल से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव और सन्नाटा है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




