Haryana
Trending

पीएलए चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।।

पीएलए चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार पीएलए चौकी पुलिस ने घर से चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा कॉपर वायर बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेदी पुत्र रामकुमार निवासी सुलखनी तथा मान सिंह पुत्र पपी राम निवासी सुलखनी के रूप में हुई है। प्रभारी पीएलए चौकी ASI अनुप ने बताया कि दिनांक 22.08.2026 को राजीव पुत्र आनंद देव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि उसके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूटी का चार्जर, एल्युमिनियम के लॉक, कॉपर की कटी हुई तारें तथा कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पीएलए चौकी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की जली हुई कॉपर तारें बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों तथा उनके साथ संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button