Haryana
Trending

नवनियुक्त चेयरमैन अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ll

नवनियुक्त चेयरमैन अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सैनी सभा ट्रस्ट, रजि. सिरसा की ओर से नवनियुक्त चेयरमैन अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 30 अगस्त 2026 को सुबह 9.30 बजे सैनी सभा मोहल्ला, जंडवाला सिरसा में आयोजित किया जा रहा है। सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी व संरक्षक विजय पाल सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सूचना आयुक्त हरियाणा सरकार कर्मवीर सैनी, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम चेयरमैन गुरनाम सैनी व वन विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रवि सैनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक लीलाधर सैनी करेंगे, जबकि अतिथियों का स्वागत सभा के प्रधान नरेंद्र सैनी तथा संरक्षक विजयपाल सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर समाज को गौरवांवित किया हो। इसके अलावा समाज के उत्थान के लिए बेहतर प्रयास करने वाले समाज के महानुभावों को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनसे प्रेरित व प्रोत्साहित होकर अन्य लोग भी आगे आएं। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस मौके पर उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीचंद सैनी, कोषाध्यक्ष विजयपाल दहिया, सहसचिव ईश्वर सैनी, बृजलाल सैनी, मा. श्याम सुंदर सैनी, समाजसेवी गुरदीप सैनी, रामस्वरूप सैनी, प्रेम सैनी, मा. संदीप, विक्रम सैनी एमसी, रविंद्र सैनी, कमल सैनी, अनिल सैनी, कुलदीप सैनी, संजय सैनी, संजीव सैनी, राजेश सैनी, देवीलाल सैनी, दुलीचंद सैनी, जसवंत सैनी, तुलसीराम सैनी, राकेश सैनी, प्रदीप सैनी, धर्मवीर सैनी, कृष्ण सैनी, उमेश सैनी, महेंद्र सैनी, रमेश सैनी, राजकुमार सैनी, रामशरण सैनी, एडवोकेट राकेश कुमार, अजय कुमार, चुन्नीलाल व रवि सैनी सहित समाज के अन्य महानुभाव उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button