Haryana
Trending

पलवल सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला के पति से मारपीट का आरोप।।

पलवल सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला के पति से मारपीट का आरोप।।

पलवल-(निकुंज गर्ग ):- पलवल, सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बीते पिछले दिनों का है, जहाँ सरकारी अस्पताल पलवल परिसर में डिलीवरी के बाद एक महिला के पति के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, डिलीवरी के बाद उसकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब वह घबराकर मदद मांगने पहुँचा, तो नर्सिंग स्टाफ के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ी कि स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे अस्पताल परिसर से बाहर खिंचकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। ​पीड़ित जब इस मारपीट का मेडिकल और MLR करवाने गया, तो आरोप है कि दबाव बनाकर उसे MLR भी नहीं करवाने दी गई। अब पीड़ित ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की मांग है कि घटना वाले दिन की अस्पताल परिसर की CCTV फुटेज तुरंत सुरक्षित की जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी नर्सिंग स्टाफ व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button