Haryana
Trending

गुरबचन हत्याकांड में डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

गुरबचन हत्याकांड में डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-सिरसा रोड पर गुरबचन सिंह की हत्या के मामले में डबवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे तीसरे आरोपी जगजीवन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी को सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम द्वारा काबू किया गया है । इससे पूर्व इस मामले में दो आरोपियों प्रिंस व मंगल सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले की विस्तृत जानकारी हुए बताया कि 10 अगस्त 2026 की शाम मृतक गुरबचन सिंह अपने साथी के साथ काम के बाद घर की ओर जा रहा था । जवाहर नगर, मंडी डबवाली के नजदीक मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी । इसके बाद आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर गुरबचन सिंह पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र के बयान पर थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई ।पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए तथा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर 24 घंटे में दो आरोपियों प्रिंस व मंगल सिंह को काबू किया गया व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई ।
जो अन्य आरोपियों की तलाश में मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की। जो टीम ने तकनीकी दक्षता, कार्य कुशलता व सटीक निगरानी के तहत कार्य करते हुए मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को काबू किया है । अब मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने तथा अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व 08 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें से 05 नशा तस्करी व 03 अभियोग लड़ाई झगड़े व धमकी देने के संबंध में दर्ज है ।जिनमें से एक अभियोग थाना सदर डबवाली व अन्य 07 शहर डबवाली में दर्ज है ।गिरफ्तार किए गए आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार, घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा हत्या से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं ।डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा प्रत्येक आरोपी को कानून के दायरे में लाकर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button