अर्बन एस्टेट पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी 20 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार ll
अर्बन एस्टेट पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी 20 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने एक आरोपी को 20 बोतल देशी मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है। इस बारे में प्रभारी नि. विकास ने बताया की मुख्य सिपाही नरेन्द्र अपनी पुलिस टीम के मच्छी मार्केट नहर पुलिया के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हे को सूचना मिली कि जिंदल कॉलोनी हिसार निवासी रंजीत पुत्र रामचन्द्र हिसार बाईपास के पास अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है और मौके पर शराब सहित मिल सकता है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी की। पुलिस टीम को देखकर एक युवक मौके से भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी जिंदल कॉलोनी हिसार बतायापुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में लिए गए प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 20 बोतल देशी मार्का शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब बेचने के लाइसेंस/परमिट के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।पुलिस ने बरामद शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम 2020 की धारा 61(1)(a)-4-2020 के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर-पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्तियों के कारण समाज में अपराध एवं नशे को बढ़ावा मिलता है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता है या अन्य किसी प्रकार के नशीले पदार्थों का कारोबार करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता के सहयोग से अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।@newstodayhry #newstodayhry




