सिरसा पुलिस ने 6350 रुपए की सट्टा राशि सहित व्यक्ति दबोचा ll
सिरसा पुलिस ने 6350 रुपए की सट्टा राशि सहित व्यक्ति दबोचा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की शहर थाना पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गउशाला मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करने वाले एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जा से 6350 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि शहर थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गउशाला मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर सरेआमा नंबरों पर पैसे लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा हैं । उक्त सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गउशाला मौहल्ला सिरसा क्षेत्र मे दबिश देकर आरोपी नरेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गउशाला मौहल्ला सिरसा को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6350 रूपए की सट्टा राशि,एक पेन व एक डायरी बरामद हुई जिसमें कुछ नंबर लिखए हुए थे । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें,ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।@newstodayhry #newstodayhry




