Haryana
Trending

थाना सदर पुलिस की कार्रवाई , छठा आरोपी गिरफ्तार ll

थाना सदर पुलिस की कार्रवाई , छठा आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा गंभीर मारपीट, हमला एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सदर हिसार पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए छठे आरोपी गोविंद पुत्र सोना सिंह निवासी दंढूर को गिरफ्तार किया है।
प्रबंधक अफसर थाना सदर नि. विरेन्द्र गिल ने बताया कि दिनांक 28 जून 2026 को जसनप्रीत पुत्र मनजीत सिंह निवासी प्लॉट नंबर-7, चौथा मील, सिरसा रोड, हिसार अपने दोस्त नवजीवन सिंह तथा कुलबीर के साथ कार में दंढूर गया था। वापसी के दौरान बस अड्डा दंढूर के नजदीक मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा कार को रोककर गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। आरोपियों ने अन्य युवकों को मौके पर बुलाकर शिकायतकर्ता व उसके साथियों के साथ ईंट-पत्थरों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस दौरान कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया तथा मोबाइल फोन व सोने की चेन छीनने का प्रयास किया गया।घटना के संबंध में थाना सदर हिसार मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अजय द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए छठे आरोपी गोविंद पुत्र सोना सिंह निवासी दंढूर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button