Haryana
Trending

हिसार में 7.17 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार में 7.17 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल हिसार की टीम ने गांव चूली कलां से एक आरोपी को 7 ग्राम 170 मिलीग्राम हेरोइन तथा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि टीम में नियुक्त एएसआई जगदीश चंद्र अपनी टीम के साथ आदमपुर क्षेत्र में अपराध एवं नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में गश्त व पड़ताल पर मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुलदीप पुत्र कुलवंत निवासी चूली कलां को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 ग्राम 170 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके। पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button