प्रदेश सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा ll
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने एक प्रेस बयान में कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार ने मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी कर बड़ा तोहफा दिया है। जारी बयान में केहरवाला ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलेगी। हर माह 7 तारीख तक ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान होगा और देरी पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। उन्होंने कहा कि 29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर सरकार ने कर्मचारिायें केहित में अनेक फैसले लिए हैं। ग्रामीण सफाई कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की जनवरी 2026 से बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 रुपये प्रतिदिन का भत्ता दिया जाएगाद्ध केहरवाला ने कहा कि ये भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से दिया जाएगा। ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। वर्दी भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। धुलाई भत्ते में 500 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिवर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। @newstodayhry #newstodayhry




