Haryana
Trending

अपराधियों पर हिसार पुलिस का शिकंजा ll

अपराधियों पर हिसार पुलिस का शिकंजा ll

हिसार-(अमित कुमार):-अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार, नशा, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 01 जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक हिसार पुलिस ने विभिन्न अधिनियमों के तहत बड़ी संख्या में मामले दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी चोट—83 मामले, 128 आरोपी गिरफ्तारहिसार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 83 मामले दर्ज कर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 26 गन/तमचे, 32 पिस्टल, 2 रिवाल्वर, 4 चाकू, 3 तलवार/बरछे, 7 मैगजीन, 124 जिंदा कारतूस तथा 8 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने तथा आपराधिक गतिविधियों में हथियारों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, नाकाबंदी, गश्त तथा पुलिस की खुफिया सूचना तंत्र के माध्यम से ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार अपराधियों के लिए अपराध को अंजाम देने का एक बड़ा माध्यम हैं। हिसार पुलिस जिले में अवैध हथियारों की मौजूदगी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अवैध हथियार रखने, बेचने, खरीदने या इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नशा तस्करों पर भी लगातार कार्रवाई-इसी क्रम में हिसार पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के तहत 161 मामले दर्ज कर 314 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 9 मामले कमर्शियल मात्रा के हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 900 ग्राम अफीम, 664 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 56 किलो गांजा, 5 किलो 700 ग्राम सुल्फा, 2,552 नशीली गोलियां तथा 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।हिसार पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ नशा बेचने वाले एवं तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब व जुआ-सट्टे पर भी पुलिस का शिकंजा-हिसार पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 141 मामले दर्ज कर 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जुआ अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से 8,22,665 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई।
एसपी सिद्धान्त जैन का स्पष्ट संदेश—कानून तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल मुकदमे दर्ज करना नहीं, बल्कि अपराध की जड़ तक पहुंचकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अवैध हथियार, नशा, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियां समाज में अपराध को बढ़ावा देती हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।आमजन से अपील-हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध हथियार, नशे की बिक्री/तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा अथवा किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
हिसार पुलिस का संदेश स्पष्ट है—अपराध चाहे किसी भी रूप में हो, पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगा। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button