यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई ll
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान NH-09 स्थित एयरपोर्ट चौक पर प्रेशर हॉर्न लगे एक ट्रक को रोककर उसका 10,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं राजगढ़ रोड पर लगाए गए नाके के दौरान एक ट्रक पर काली फिल्म लगी पाए जाने पर 10,000 रुपये का चालान किया गया।इसके अतिरिक्त, चेकिंग के दौरान शराब का सेवन कर ई-रिक्शा चलाने वाले चालक के खिलाफ ड्रंकन ड्राइविंग के तहत चालान किया गया।
प्रेशर हॉर्न व काली फिल्म सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा-पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत प्रेशर हॉर्न लगाना, शीशों पर काली फिल्म लगाना तथा शराब के नशे में वाहन चलाना यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे वाहन चालकों के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
वाहन चालकों से अपील-हिसार पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें, वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म न लगाएं और शराब अथवा किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन स्वयं की तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है—सड़क सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।@newstodayhry #Newstodayhry




