कोर्ट में पेश नहीं हुआ आरोपी, हिसार पुलिस ने दबोचा।।
कोर्ट में पेश नहीं हुआ आरोपी, हिसार पुलिस ने दबोचा।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में न्यायालय द्वारा घोषित उद्घोषित व्यक्तियों (PO) एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने न्यायालय द्वारा घोषित एक Proclaimed Person को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार Kamla Motors बनाम Sumit Kumar मामले में आरोपी सुमित कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी गांव कंवरपुरा, डाकघर कुसुम्भी, जिला सिरसा के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। निर्धारित 30 दिन की अवधि पूरी होने के बावजूद आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को कई बार पुकारा गया, लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद माननीय न्यायालय ने दिनांक 20 मई 2026 के आदेश द्वारा आरोपी सुमित कुमार को Proclaimed Person (उद्घोषित व्यक्ति) घोषित करते हुए संबंधित थाना पुलिस को उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश की अनुपालना में थाना पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 209 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी उप निरीक्षक रामचन्द्र को सौंपी गई। उप निरीक्षक रामचन्द्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उद्घोषित व्यक्ति सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि न्यायालय द्वारा घोषित उद्घोषित व्यक्तियों एवं कानून से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया से बचने अथवा कानून से भागने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करके नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




