Haryana
Trending

नाबार्ड ने 60 एसएचजी महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर ll

नाबार्ड ने 60 एसएचजी महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नाबार्ड द्वारा जिला सिरसा में विश्वास संस्था के सहयोग से प्रभावी पहल की जा रही है। संस्था के माध्यम से महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उनकी क्षमता का विकास किया जा रहा है, जिससे वे स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं। उक्त शब्द नाबार्ड सिरसा के जिला विकास प्रबंधक स्वरदीप सिंह ने गांव गंगा में आयोजित प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि नाबार्ड का उद्देश्य ग्रामीण समृद्धि के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है । इसी कड़ी में जिला सिरसा के ब्लॉक डबवाली में 120 एसएचजी महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ने हेतु डेयरी फार्मिंग गतिविधि में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आजीविका से जोड़ा जा रहा है। विश्वास संस्था के सचिव विनीत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपे कौशल को निखारना और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है, जिसके तहत नाबार्ड के तत्वावधान में गांव गंगा में स्वयं सहायता समूह की 60 महिलाओं को डेयरी फार्मिंग गतिविधि के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण के उपरान्त प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विश्वास परियोजना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, केन्द्र समन्वयक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button