Haryana
Trending

लक्कड़ावाली पशु चिकित्सालय में पशु स्वास्थ्य एवं किसान जागरूकता शिविर आयोजित II

लक्कड़ावाली पशु चिकित्सालय में पशु स्वास्थ्य एवं किसान जागरूकता शिविर आयोजित II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- जनसेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 सितम्बर, शनिवार को गांव लक्कड़ावाली के राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु स्वास्थ्य एवं किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिरसा के उपनिदेशक डॉ. राज कुमार बैनीवाल एवं उपमंडल अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग कालांवाली डॉ. अमित पूनिया के निर्देशानुसार लगाया गया। शिविर में उपस्थित पशुपालकों व किसानों को हरियाणा एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा कृषि एवं पशुपालन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर पशुओं के नियमित टीकाकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। पशु चिकित्सक, राजकीय पशु चिकित्सालय लक्कड़ावाली डॉ. संदीप कम्बोज ने बताया कि खुरपका-मुंहपका (एफएमडी), गलघोटू, एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज), ब्रूसेलोसिस तथा अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। नियमित टीकाकरण से पशुधन स्वस्थ रहता है, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है तथा पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकता है। किसानों एवं पशुपालकों से अपील की गई कि वे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं तथा पशुपालन व्यवसाय को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और किसान हितैषी प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पशुधन सहायक अमनदीप, पशु परिचर जगदेव कुमार, सुनील कुमार व संदीप ने सहयोग किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button