Haryana
Trending

स्टेडियम में पीस पोल स्थापित कर दिया विश्व शांति का संदेश ll

स्टेडियम में पीस पोल स्थापित कर दिया विश्व शांति का संदेश ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 के अंतर्गत सिरसा जिले के सभी रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में विश्वशांति एवं सद्भावना के प्रतीक पीस पोल का उद्घाटन हिसार मंडलायुक्त गीता भारती तथा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 के तत्कालीन जिला गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उनके साथ जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार, पूर्व जिला गवर्नर डॉ. सुभाष नरूला, पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन राजीव गर्ग तथा रोटरी चीफ एडमिनिस्ट्रेटर रोटेरियन संजय अरोड़ा भी मौजूद थे। इस दौरान मंडलायुक्त गीता भारती ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पीस पोल पर अंकित संदेश मानवता को सही दिशा प्रदान करते हैं और यदि हम इन्हें अपने जीवन में अपनाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा विश्वभर में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन में रोटरी का योगदान ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा है। रोटेरियन भूपेश मेहता ने इस अवसर पर कहा कि पीस पोल विश्व शांति का एक सशक्त प्रतीक है। अपने गवर्नर कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्तर भारत में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए देशभगत यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़, स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी पटियाला, हुसैनीवाला बॉर्डर फिरोजपुर, सेंट्रल पार्क मानसा तथा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल सिरसा में पीस पोल स्थापित करवाए। इसी श्रृंखला में आज शहीद भगत सिंह स्टेडियम में यह पीस पोल स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सेवा के माध्यम से शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में शांति, सौहार्द और मानवता के मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी देवेंद्र मिगलानी, मनीष मेहता, दविंदर बंसल, डॉ. विद्यासागर, सुरेश गोयल, सुनील डूमरा, नरेश मेहता, देवेंद्र मेहता, मधु मेहता, निशा ठठाई, वीणा लूथरा, अनन्य मेहता, अवनीश सिंह, परविंद्र ठठाई, विष्णु सिंगला, डॉ. राजेंद्र वधवा, राजेश खट्टर, डॉ. गुरचरण सिंह, मनोहर लूथरा, देवानंद नरूला, रामकृष्ण गोयल, मुकेश मेहता, विपिन बंसल, डॉ. उपिंद्र सिंह, विजय डोडा एवं अन्य सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने विश्वशांति, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button