Haryana
Trending

बाबा श्री चन्द्र जी महाराज के 532वें अवतार दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ II

बाबा श्री चन्द्र जी महाराज के 532वें अवतार दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- डेरा बाबा भूमण शाह जी मल्लेवाला में उदासीन पंथ के प्रवर्तक बाबा श्री चन्द्र जी महाराज का 532वां पावन अवतार दिवस बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सुबह-शाम उदासीन बाबा श्री चन्द्र महाराज जी के जीवन पर आधारित कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 20 सितंबर को सुबह 10 बजे शब्द कीर्तन द्वारा संगत को प्रभु भक्ति से जोड़ा गया। 11:30 बजे गदीनशीन बाबा हरिनाम दास जी ने सत्संग प्रवचन के माध्यम से संगत को बाबा श्री चन्द्र जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रभु चरणों से जोड़ा। उन्होंने बताया कि बाबा श्री चन्द्र महाराज जी की उदासीन परम्परा में ही बाबा भूमण शाह जी परम शिष्य और महान संत के रूप में विख्यात हुए, जिनकी परम्परा से डेरा बाबा भूमण शाह जी के स्थान आज देश भर में उदासीन परम्परा में संगतों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन लंगर भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button