Haryana
Trending

बाबा श्रीचंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर भक्ति सत्संग, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब II

बाबा श्रीचंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर भक्ति सत्संग, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह (संघर धाम) की ओर से बाबा श्रीचंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर दी आढ़ती एसोसिएशन सिरसा व बाबा भूमणशाह सेवा समिति सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पावन भक्ति सत्संग में गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने मन की चंचलता पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें मन के अधीन नहीं होना, बल्कि मन को हमारे अधीन करना है। मन को अपने वश में करके हमें सत्संग सेवा, गुरुघर सेवा, राष्टÑ सेवा, माता-पिता की सेवा में लगाना है, ताकि हमारा जीवन सफल हो सके और हमारे समाज व राष्टÑ का कल्याण हो सके। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने बाबा श्रीचंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं को बधाई दी और उनके जीवन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हम सभी को मिल जुल कर प्रयास करने होंगे, ताकि युवा वर्ग को नशे के जाल से बचाया जा सके। इसके अलावा दहेज प्रथा से हमेशा दूर रहना है, क्योंकि माता-पिता जब अपने कलेजे के टुकड़े को दे देते हैं तो इससे बड़ा कोई दहेज नहीं है। #newstodayhry @newstodayhry

बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि-
दहेज न लेने का हमें संकल्प लेना चाहिए और हर अभिभावक को अपने बच्चों को समय देकर संस्कारित करना चाहिए, ताकि वो सही मार्ग पर चलकर अपना जीवन को सफल बनाने के साथ-साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और पौधों के बड़ा होने तक उनकी अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का लगना शुरू हो गया था तांता:
डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि पावन भक्ति सत्संग के लिए सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भूमणशाह के जयकारों के साथ सत्संग स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जिस कारण सत्संग स्थल पर सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। सत्संग स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से शीश नवाकर सत्संग का श्रवण किया। #newstodayhry @newstodayhry

दिनभर चलती रही लंगर व्यवस्था:
पावन भक्ति सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए दिन भर गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने सत्संग श्रवण के बाद लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
जताया आभार: डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने पावन भक्ति सत्संग में सहयोग के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक, जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button