चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद II
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद II

करनाल-(सुभाष चंद):- करनाल जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वारदातों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना निगदू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सीतामाई की टीम ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस चौकी सीतामाई प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही विक्रमजीत की टीम द्वारा आरोपी को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र जयभगवान निवासी गांव मच्छरोली, जिला पानीपत के रूप में हुई है। #newstodayhry @newstodayhry
अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि-
शिकायतकर्ता राजेंद्र पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव साम्भली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी साम्भली बस अड्डे पर टायर पंचर की दुकान है। वह दिनांक 17 सितंबर 2026 की शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह दुकान पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान से साइकिल, ट्यूब, लोहे के औजार व अन्य सामान चोरी मिला। शिकायत के आधार पर थाना निगदू में मुकदमा नंबर 153 संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी विशाल को रकबा सीतामाई से काबू कर गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 4 साइकिल, 3 टायर, 12 मोटरसाइकिल ट्यूब, 2 शॉकर तथा अन्य सामान बरामद किया गया। #newstodayhry @newstodayhry
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि-
आरोपी द्वारा जिला करनाल में चोरी की दो अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ जिला अंबाला एवं कैथल में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। आरोपी को आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। #newstodayhry @newstodayhry



