
हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत CIA मिल गेट टीम ने तलाकी गेट स्थित गुलाब चौक से दो आरोपियों को 4 किलो 302 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र पूर्ण सिंह निवासी तेलियान पुल, वाल्मीकि चौक, नजदीक मीट मार्केट, हिसार तथा अभिषेक पुत्र श्री रामजतन निवासी हाजीपुर मोहल्ला, राजापाकर, जिला वैशाली, बिहार, हाल निवासी पड़ाव चौक, नजदीक माता वाली गली, हिसार के रूप में हुई है। #newstodayhry @newstodayhry
CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि-
उनकी टीम के ASI विक्रान्त पुलिस टीम के साथ अपराध की रोकथाम के लिए गश्त व पड़ताल के दौरान जिंदल पार्क, ऑटो मार्केट हिसार के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सफेद कट्टा सहित काबू कर नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 4 किलो 302 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा तथा रिमांड के दौरान नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry
नशा तस्करों को एसपी हिसार की कड़ी चेतावनी-
एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे का कारोबार करने वाले यह स्पष्ट समझ लें कि कानून की नजर से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हिसार पुलिस और आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। #newstodayhry @newstodayhry




