फर्जी Appointment Letter से 22 लाख की ठगी!विदेश भेजने के नाम पर 2 आरोपी गिरफ्तार II
फर्जी Appointment Letter से 22 लाख की ठगी!विदेश भेजने के नाम पर 2 आरोपी गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- विदेश भेजने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा हिसार ने 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गुजरात के राजकोट स्थित जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आर्थिक अपराध शाखा से सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि दिनांक 12 जून 2025 को सेक्टर-15 निवासी दिनेश की शिकायत पर विदेश भेजने के नाम पर फर्जी Appointment Letter देकर उसके साथ 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज किया गया था। #newstodayhry @newstodayhry
शिकायत के अनुसार- आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी Appointment Letter उपलब्ध करवाया गया तथा इस प्रक्रिया के नाम पर उससे 22 लाख रुपये की राशि ली गई। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि मामले में नामजद दोनों आरोपी वर्तमान में राजकोट, गुजरात की जेल में बंद हैं। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा की टीम द्वारा न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर राजकोट जेल से हिसार लाकर मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान अजय मोहपाल पुत्र औमप्रकाश निवासी सिलीगुडी वेस्ट व विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है । दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों, 22 लाख रुपये की राशि के लेन-देन, विदेश भेजने के नाम पर बनाए गए नेटवर्क तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry
एसपी हिसार का संदेश-
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि विदेश भेजने, नौकरी लगवाने या अन्य किसी प्रकार का प्रलोभन देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि विदेश जाने अथवा नौकरी के नाम पर किसी व्यक्ति या एजेंसी को पैसे देने से पहले उसके दस्तावेजों एवं वैधता की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। #newstodayhry @newstodayhry




