Haryana
Trending

CCTV ने खोला बैटरी चोरी का राज, 2 आरोपी गिरफ्तार II

CCTV ने खोला बैटरी चोरी का राज, 2 आरोपी गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगाली पुलिस चौकी ने दुकान से बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बैटरी बरामद करने में सफलता हासिल की है। मंगाली पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि विनीत पुत्र पृथ्वी निवासी मंगाली आकलान ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। #newstodayhry @newstodayhry

पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान- सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपी की पहचान की और कार्रवाई करते हुए गोविन्द उर्फ मकड़ तथा दिनेश उर्फ टिंकू पुत्र राजेन्द्र निवासी मंगाली आकलान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उससे गहनता से पूछताछ कर चोरी की इस वारदात के संबंध में अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके तथा यह भी जांच की जा सके कि आरोपी ने इससे पहले चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। #newstodayhry @newstodayhry

चोरी करने वालों को एसपी हिसार की दो टूक चेतावनी-
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्पष्ट किया कि चोरी की छोटी से छोटी वारदात को भी पुलिस गंभीरता से ले रही है। दुकानों, प्रतिष्ठानों या घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधी यह न समझें कि चोरी की वारदात करके वे पुलिस की नजर से बच जाएंगे। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सक्रिय निगरानी के माध्यम से ऐसे आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है। एसपी हिसार ने आमजन से भी अपील की कि अपने प्रतिष्ठानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button