रेवाड़ी में नई सड़क की खुली पोल, एक महीने में निकलने लगी रोडियां।।

रेवाड़ी-(भानु शर्मा ):- रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित मोहल्ला बंजारवाड़ा में सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. दरअसल एक महीने पहले बनाई गई सड़क में से रोडिया निकल रही है. स्थानीय लोगों की माने तो सड़क निर्माण के नाम पर लीपापोती की गई है. सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद पवन बठला ने मीडिया के माध्यम से मामले को उजागर किया है. जिसको लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद ने प्रेस वार्ता कर नगर परिषद अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह सड़क 8 साल पहले उन्हीं के कार्यकाल में बनाई गई थी उस समय इसमें अच्छी गुणवत्ता कि सामग्री का इस्तेमाल किया गया था जिस सड़क काफी लंबे समय तक चली लेकिन नगर परिषद की ओर से इसका दोबारा टेंडर किया गया और इसे तोड़कर दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया. पार्षद ने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों और ठेकेदार ने मौके पर आकर भी नहीं देखा और दो दिन में सड़क बनाकर लीपापोती कर दी गई यहां तक की पहले वाली सड़क को तोड़ने के बाद उसका मलबा भी कई दिनों में उठाया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जन्माष्टमी के दिन इस सड़क को दोबारा बनाने का काम किया गया सड़क को बने हुए एक महीना भी नहीं बीता है और सड़क टूटनी शुरू हो गई. ऐसे में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार की बू आ रही है शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा इसकी सैंपलिंग करवाने तक की जहमत नहीं उठाई जा रही. वार्ड पार्षद पवन बठला ने कहा कि पांच महीने पहले वे दोबारा पार्षद बने हैं पिछले पार्षद के कार्यकाल में सड़क पास हुई थी और अब उनके कार्यकाल में यह सड़क बनाई गई है स्थानीय लोगों और पार्षद ने कहा कि यह मोहल्ले की मुख्य सड़क है जिस पर गुरुद्वारा और मंदिर स्थित है यहां से काफी लोगों का आवागमन होता है स्थानीय पार्षद और लोगों ने दोबारा सड़क बनवाने की मांग करते हुए कहा है कि आखिर नगर परिषद से भ्रष्टाचार कब खत्म होगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry



