#haryanagorvmentHaryana

“उकलाना में युवक की मौत के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार”

हिसार :- (अमित कुमार ) गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उकलाना पुलिस ने हत्या के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। थाना उकलाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 23 सितंबर 2026 को सरोजबाला पत्नी सूरजमल उर्फ पप्पूराम निवासी वार्ड नंबर 16, उकलाना की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके बेटे बलजीत के साथ उसकी पत्नी मनप्रीत कौर ने डंडों से मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी मनप्रीत कौर पत्नी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त डंडे सहित अन्य साक्ष्यों, घटना के कारणों तथा मामले से जुड़े तथ्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। हत्या जैसे गंभीर मामलों में पुलिस द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button