Haryana
Trending

घरौंडा की बेटियों के लिए बड़ी खबर, गर्ल्स कॉलेज भवन को ₹10 करोड़ मंजूर II

घरौंडा की बेटियों के लिए बड़ी खबर, गर्ल्स कॉलेज भवन को ₹10 करोड़ मंजूर II

करनाल-(सुभाष चंद):- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयासों से बस्ताड़ा स्थित गर्ल्स कॉलेज के निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। राशि से कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का कार्य पूरा किया जाएगा, जिससे घरौंडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि- किसी भी समाज की तरक्की का सीधा रास्ता बेटियों की शिक्षा से होकर गुजरता है। क्षेत्र में बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का भवन पूरा होने के बाद छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र की बेटियों और उनके अभिभावकों को भी सुविधा होगी तथा उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी प्रभावी रूप से आगे बढ़ सकता है, जब बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पर्याप्त अवसर मिलें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र की बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी तथा प्रशासनिक, शैक्षणिक, तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगी। #newstodayhry @newstodayhry

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि- घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। #newstodayhry @newstodayhry

बेटियों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार-
कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए राशि मंजूर होने से घरौंडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और छात्राओं के अभिभावकों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को अपने आसपास ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

आईटीआई भवन में संचालित हो रही हैं कॉलेज की कक्षाएं-
बस्ताड़ा स्थित गर्ल्स कॉलेज का भवन वर्तमान में निर्माणाधीन होने के कारण कॉलेज की कक्षाएं आईटीआई भवन में संचालित की जा रही हैं। करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्राओं को अपने कॉलेज भवन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button