किसानों को राहत! छुट्टियों में भी होगा फसल पंजीकरण II
किसानों को राहत! छुट्टियों में भी होगा फसल पंजीकरण II

कलायत-(तरसेम सिंह):- हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत किसानों को पंजीकरण को गतिशीलता से पूरा करने के लिए कलायत उप मंडल प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अब अवकाश के दिनों में भी फसल पंजीकरण का कार्य जारी रहेगा। इसके लिए एसडीएम अजय हुड्डा ने डीसी अपराजिता के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई हैं। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण का कार्य जारी है। इसके पीछे लक्ष्य किसानों को पंजीकरण के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसके लिए छुट्टी वाले दिनों में भी संबंधित कार्यालयों एवं पंजीकरण केंद्रों पर स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। #newstodayhry @newstodayhry
प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि- किसानों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। अवकाश के दिनों में भी कर्मचारी उपस्थित रहकर किसानों की फसलों का पंजीकरण करवाने में सहयोग करेंगे। एसडीएम अजय हुड्डा ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का पंजीकरण जल्द से जल्द करवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर पंजीकरण करवाने से किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल संबंधी जानकारी सही तरीके से दर्ज करवाएं और पंजीकरण के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित कर्मचारियों से सहायता लें। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि उपमंडल प्रशासन किसानों की सुविधा के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। #newstodayhry @newstodayhry




