सेवा संकल्प अभियान के तहत भोडिया खेड़ा कॉलेज में नुक्कड़ नाटक, छात्राओं ने दिया सेवा का संदेश II
सेवा संकल्प अभियान के तहत भोडिया खेड़ा कॉलेज में नुक्कड़ नाटक, छात्राओं ने दिया सेवा का संदेश II

फतेहाबाद-(सुनील कुमार):- महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन मुख्य अतिथि चौधरी दुराराम की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में एनएसएस स्थापना दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी दूड़ा राम जी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लखबीर कौर ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रकाश एंड टीम के द्वारा व एन एस एस इकाइयों की स्वयंसेविकाओं के द्वारा नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना तथा समाज के प्रति जिम्मेदारियों का प्रभावी संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील बनने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शकुंतला सिहाग एवं रमन देवी ने छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए एनएसएस के उद्देश्यों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों व उपलब्धियां से अवगत कराया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें निभाने का माध्यम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस सदस्य डॉ. गुरनाम, डॉ. विजय, श्री भारत भूषण, डॉ. कविता, सरबजीत, डॉ. सारिका, डॉ. सोनू राम, असिस्टेंट प्रोफेसर, मंजू गोदारा, दीपाली, व संदीप सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री पवन कुमार द्वारा प्रभावी एवं सफलतापूर्वक किया गया। समारोह का समापन सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ। #newstodayhry @newstodayhry




